सिनकोप क्या है?
सिनकोप को बेहोशी या ब्लैकआउट के रूप में भी जाना जाता है। यह चेतना और मोटर टोन का आकस्मिक और अल्पकालिक खो जाना होता है। यह प्रायः मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में अचानक गिरावट या मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है। इसके बाद पूर्ण और प्रायः त्वरित सहज रोग-निवृत्ति (रिकवरी) होती है। अधिकांश लोगों को अनुवर्ती उपचार की ज़रूरत नहीं होती है। हालाँकि, आपको कुछ कारणों, जैसे कि हृदय या तंत्रिका संबंधी समस्या के लिए उपचार की ज़रूरत होती है। यदि बेहोश होने पर आपको चोट लग गई हो, जैसे कि सिर पर चोट तो भी उपचार लें।
 |
हृदय मस्तिष्क और शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त को निरंतर पंप करता है। |
हृदय गति और रक्तचाप में परिवर्तनों को समझना
आपके मस्तिष्क और शरीर को ऑक्सीजन-समृद्ध रक्त के स्थिर प्रवाह की ज़रूरत होती है। आपकी समस्त गतिविधियों में रक्त के प्रवाह को स्थिर रखने के लिए आपकी हृदय गति और रक्तचाप में परिवर्तन होता रहता है।
-
हृदय विद्युत संकेतों को बनाता है जो मार्ग में इसके माध्यम से चलते हैं। ये संकेत हृदय गति को व्यवस्थित करते हैं। वे हृदय को यह भी बताते हैं कि रक्त को कब पंप करना है।
-
आपके शरीर की ज़रूरतों की प्रतिक्रिया में, आपका मस्तिष्क भी आपकी हृदय गति और रक्तचाप में परिवर्तनों को सक्रिय कर सकता है। शरीर में मौजूद सेंसर मस्तिष्क और शरीर के अन्य हिस्सों में जाने वाले रक्त प्रवाह की मात्रा का पता लगाते हैं। यदि इन सेंसर्स को निम्न रक्त प्रवाह का पता चलता है तो ये शरीर को रक्त वाहिकाओं में द्रव की मात्रा को बढ़ाने और अधिक रक्तसंचार प्रदान करने के लिए हृदय गति को बढ़ाने का संकेत देते हैं।
-
प्रत्येक संकुचन के साथ हृदय से छूटने वाला रक्त जब आपके मस्तिष्क में प्रवाहित होता है तो ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है।
चेतावनी के संकेत
सिनकोप प्रायः अचानक होता है। चेतावनी के संकेतों में शामिल हैं:
-
मंद, काली, या सुरंगी दृष्टि (टनल विज़न)
-
सिर चकराना (लाइटहेडेडनेस)
-
तंद्रा
-
दिल की तेज धड़कन
कुछ लोगों को मतली या पसीना आना भी महसूस हो सकता है। लेकिन हो सकता है कि आपको कोई चेतावनी संकेत न हों। सिनकोप के बाद, आप जल्दी से ठीक हो जाते हैं। लेकिन आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। यदि आपको चेतावनी संकेत हो रहे हों कि आप बेहोश हो सकते हैं तो आप गाड़ी न चलाएँ।
क्या यह गंभीर है?
सिनकोप कई संभावित कारणों के साथ एक आम समस्या है। प्रायः ये कारण गंभीर नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, बहुत लंबे समय तक खड़े रहने या बहुत तेज़ी से उठने-बैठने से सिनकोप हो सकता है। कुछ मामलों में, हो सकता है कि आप कभी भी बेहोश न हों। किंतु यदि आपको हृदय की समस्या के साथ सिनकोप है तो यह एक अधिक गंभीर समस्या का चेतावनी संकेत हो सकता है। इस कारण से, आपका स्वास्थ्य सेवा प्रदाता हृदय के कार्य और ताल को देखने के लिए कई टेस्ट्स का आदेश दे सकता है। यदि आपको सिनकोप हुआ है तो अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।
बुज़ुर्ग वयस्कों में, सिनकोप इस बात का संकेत हो सकता है कि दिल का दौरा पड़ा है। उपचार प्राप्त करने में देरी न करें।
यहाँ तक कि यदि सिनकोप का कारण गंभीर नहीं भी है, तब भी जब आप चेतना खो देते हैं तो गिरने से चोट लगने का जोखिम होता है। जब संभव हो तो कारण खोजने से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।
© 2000-2025 The StayWell Company, LLC. All rights reserved. This information is not intended as a substitute for professional medical care. Always follow your healthcare professional's instructions.